द फॉलोअप डेस्क
हालांकि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनती दिखाई दे रही है। यहां शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बननी तय दिखाई दे रही है। अभी तक के रुझानों को देखकर यही सकता है। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से सभी जिलों के मुख्यालय में जनगणना शुरू हो चुकी है। शाम तक सभी 2533 सीटों को परिणाम आ जायेंगे। लेकिन तब तक जिन सीटों पर देश की खास नजर है, उसके बारे में भी जानना कम दिलचस्प नहीं होगा। आइये जानते हैं मध्यप्रदेश की उन हॉट सीटों के बारे में जिन पर किसी न किसी कारण से लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।

- मध्य प्रदेश की हॉट सीट में सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट का नाम सबसे पहले आता है। यहां से प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान मैदान में हैं। ये सीट उनका पुराना गढ़ मानी जाती है। उनके खिलाफ कांग्रेस ने अभिनेता विक्रम मस्ताल को अपना उम्मीदवार बनाया है।
-छिंदवाड़ा वो सीट है, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ उम्मीदवार हैं। ये इलाका उनका गढ़ माना जाता है। इस सीट से उनको टक्कर दे रहे हैं बीजेपी के बंटी साहू।
- दिमनी सीट भी इस बार लोगों का ध्यान खींचने वाली है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इसी सीट से उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने उनके विरोध में रविंद्र सिंह तोमर को खड़ा किया है।
- इंदौर सीट भी एमपी की एक हॉट सीट है। ये वही सीट है जहां से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक कैलाश विजयवर्गीय चुनावी मैदान में हैं। उनको टक्कर दे रहे हैं के कांग्रेस के संजय शुक्ला।
- इंदौर-2 सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं रमेश मेंदोला और कांग्रेस की ओर से खड़े हैं चिंटू चौकसे। इस सीट पर भी जनता की नजर है।
- नरसिंहपुर सीट एक और हॉट सीट है, यहां से प्रहलाद पटेल मैदान में हैं। उनके सामने हैं कांग्रेस की ओर से लाखन सिंह पटेल।

- इसी तरह भिंड जिले की लहार सीट पर भी सबकी नजर है। यहां से कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह मैदान में हैं और उनको चुनौती दे रहे हैं बीजेपी के अमरीश शर्मा।
-गुना जिले की राघौगढ़ विधानसभा सीट इस बार चर्चा में है। यहां से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के बेटे और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार बने हैं। ये सीट भी दिग्विजय सिंह का गढ़ मानी जाती है और बीजेपी ने कभी जयवर्धन सिंह के नजदीकी रहे हीरेंद्र सिंह बंटी बन्ना को उनके सामने खड़ा किया है।
- दतिया विधानसभा सीट इसलिए अहम है क्योंकि यहां से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा चुनावी मैदान में है और उनको टक्कर दे रहे हैं कांग्रेस के उम्मीदवार राजेंद्र भारती।
- ग्वालियर विधानसभा सीट पर भी सबकी खास नजर है। यहां से शिवराज सरकार के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और कांग्रेस से सुनील एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।
- सागर की रहली सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव उम्मीदवार है। उनके खिलाफ कांग्रेस की ज्योति पटेल चुनावी मैदान में हैं।
- जबलपुर पश्चिम से बीजेपी सांसद राकेश सिंह और कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व मंत्री तरूण भनोट एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।
- मंडला जिले की निवास सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मैदान में हैं और उनको टक्कर दे रहे हैं कांग्रेस के चैन सिंह वरकड़े।
- सागर जिले की एक और सीट सुर्खियों में है, ये है सुरखी विधानसभा सीट। यहां से बीजेपी के गोविंद सिंह राजपूत और कांग्रेस के नीरज शर्मा एक दूसरे को टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं।
